32 वर्षीय एक सैनिक को मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बठिंडा के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जिसके पास सड़क दुर्घटना और गंभीर गर्दन दर्द की शिकायत थी। सीटी स्कैन सर्वाइकल स्पाइन किया गया, जिसमें सी2 कशेरुका के दोनों तरफ के पार्स इंटरआर्टिकुलरिस में फ्रैक्चर और सी2 पर सी3 के ग्रेड 3 और 4 एंटीरोलिस्टेसिस का पता चला।
स्केलेटल ट्रैक्शन लगाया गया, और लिस्टेसिस को सात दिनों में धीरे-धीरे कम किया गया। पेशेंट को भर्ती के आठवें दिन सर्जरी के लिए ले जाया गया और सी1, सी3 और सी4 लेटरल मास फिक्सेशन की सर्जरी की गई। पेशेंट को सर्जरी के बाद चौथे दिन बिना किसी न्यूरोलॉजिकल डेफिसिट के डिस्चार्ज कर दिया गया।