स्टेट ऑफ द आर्ट 3 टेस्ला एमआरआई
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज
मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज में हाल ही में स्थापित अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई (मैग्नेटम ल्यूमिना) उत्कृष्ट क्लिनिकल इमेजिंग प्रदान करता है, जिसमें अद्वितीय बायोमैट्रिक्स तकनीक का उपयोग किया गया है। यह तकनीक विभिन्न पेशेंट्स की जैविक भिन्नताओं को समझती है, जिससे सटीक निदान के लिए स्पष्ट और उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली इमेज मिलती हैं।
नया वाइड बोर एडवांस 180 चैनल 3 टेस्ला एमआरआई बहुत तेज़ है, जिससे स्कैन का समय लगभग 40-50% तक कम हो जाता है। इन-बोर लाइटिंग और ऑडियो विज़ुअल इंफोटेनमेंट सिस्टम के कारण पेशेंट को बेहतर अनुभव मिलता है, शोर 70-80% तक कम हो जाता है, जिससे चिंता और क्लॉस्ट्रोफोबिया कम होता है। इस सिस्टम में हल्के वज़न की लचीली कॉइल्स और पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड प्लानिंग और नॉन-कॉन्ट्रास्ट वैस्कुलर इमेजेज हैं।
यह नवीनतम एमआरआई, न्यूरो-इमेजिंग में बहुत मददगार है, खासकर स्ट्रोक पेशेंट्स की स्क्रीनिंग के लिए, जिसे नॉन-कॉन्ट्रास्ट परफ्यूजन और ससेप्टिबिलिटी वेटेड इमेज (एसडब्ल्यूआई) जैसी उन्नत इमेजिंग के साथ बहुत जल्दी किया जा सकता है। ऑन्कोलॉजिकल इमेजिंग में, यह ट्यूमर की बेहतर जानकारी देता है, जिससे बेहतर निदान और ट्रीटमेंट प्लानिंग में मदद मिलती है, साथ ही डायनेमिक इमेजिंग भी की जा सकती है। यह मस्कुलोस्केलेटल, चेस्ट, एब्डोमेन और ब्रेस्ट इमेजिंग सहित कई प्रकार की इमेजिंग में बारीक जानकारी प्रदान करता है।
इन फायदों से कई तरह के इस्तेमाल में बेहतर डायग्नोस्टिक एक्यूरेसी और बेहतर वर्क फ्लो मिल सकता है।